Headlines

रक्तदान के जज्बे ने दी कोरोना को मात, 1433 लोगो ने किया रक्तदान

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप जैम सिटी के 19 हाउसों द्वारा प्रेरित, जैमसिटी चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान और वंडर सिमेंट के सहयोग से अवेद्ना आश्रम परिसर, दुर्लभजी अस्पताल में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के चैयरमेन देवेंन्द्र अजमेरा और चीफ पेट्रोन संजय काला ने बताया की इस शिविर में सरकार द्वारा जारी कोरोना गाईड लाईन का पूर्णतया पालन करते हुए केवल 1000 यूनिट एकत्रित करने का लक्ष्य ही रखा गया था, पर 3200 से अधिक रजिस्ट्रेशन होने और रक्तदान के लिये लोगों की जागरुकता की वजह से कुल 1400 रक्त यूनिट का रक्तदान हुआ।

इस एकत्रित ब्लड यूनिटस को जयपुर के छ: ब्लड बैंको द्वारा जिसमें सवाई मान सिंह अस्पताल ने 300 यूनिट, 70 यूनिट स्वास्थ्य कल्याण,50 यूनिट भगवान महावीर केन्सर अस्पताल,52 यूनिट जयपुरिया, 51 यूनिट अर्पण ब्लड बैंक और शेष 910 यूनिट दुर्लभजी अस्पताल द्वारा मानव सेवा हेतु संग्रहण किया गया। शिविर के लिये अवेदना परिसर के सेकेण्ड फ्लोर पर 80 बैड लगवाए गये परंतु लोगो की तादाद बढने पर फ़र्स्ट फ्लोर पर भी रक्तदान करवाया गया। इस बार पुरुषों के साथ महिलाओं ने तो अपनी भागीदारी दिखाई ही 18 वर्ष पार कर चुके युवाओं की तादाद भी अच्छी रही।

जेएसजी जेम सिटी के अध्यक्ष रवि जैन और सचिव अनिल सेठी ने बताया की इस कैम्प के पहले दिन का शुभारंभ आरके ग्रुप के चैयरमेन अशोक पाटनी द्वारा किया गया। दूसरे दिन कस्टम कमिश्नर सुबोध अग्रवाल, दुर्लभ जी अस्पताल के चैयरमेन योगेन्द्र दुर्लभजी, समाजसेवी विवेक काला और सुधांशु कासलीवाल के साथ और भी गणमान्य लोगो ने शिविर का अवलोकन करते हुए रक्तदाताऔ का हौसला बढ़ाया।

रक्तदान के जज्बे ने दी कोरोना को मात,1433 लोगो ने किया रक्तदान

ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी संदीप कटारिया और सैकेट्री जर्नल दिनेश गोदिका ने बताया कि 2004 से प्रति वर्ष अप्रैल माह में इस कैम्प का आयोजन किया जाता रहा है। सम्भवतया: एक ही छत के नीचे पिछले 8 वर्षों में 5000 या इससे अधिक रक्त एकत्रित करने वाला राज्य का यह एकमात्र शिविर है,परंतु पिछ्ले वर्ष कोरोना महामारी और इस वर्ष भी सेकेण्ड वेव की वजह से शिविर का आयोजन तय माह में नहीं हो पाया। साथ ही जो लोग सीधे ब्लड बैंक में जाकर रक्तदान कर दिया करते थे, वो भी नहीं कर पाये।जिसकी वजह से इन ब्लड बैंको में रक्त की भारी कमी हो गई l इसी को ध्यान में रखते हुए अगस्त माह में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा ।

उन्होंने आगे बताया कि रक्तदाताओं की सुविधा के लिये रक्तदान परिसर में कूलिंग के अलावा जेडीए की सम्पूर्ण पार्किंग ली गई। वहां से परिसर तक आने और वापस जाने के लिये ई-रिक्शा के साथ जगह-जगह पीने के पानी, सभी के अल्पाहार की पूरी व्यव्स्था की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *