जयपुर। मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के साथ दीर्घायु की कामना को लेकर गोविंद देव जी मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना की। गोविंददेवजी मंदिर के युवाचार्य मानस गोस्वामी ने पूजा करवाई। डॉ. जोशी के साथ विप्र फाउंडेशन हेरिटेज जयपुर के अध्यक्ष शिव मोहन शर्मा ने भी पूजा कर दीर्घायु की कामना की।
