जयपुर : श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की झांकियां आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में 28 अगस्त तक सजेंगी। 30 अगस्त को जन्माष्टमी को रात 12 बजे गोविंददेवजी का अभिषेक होगा। इस सुन्दर मनमोहक दृश्य के दर्शन को ऑनलाइन प्रसारण किया जाएगा। मंदिर में प्रवेश निषेध होने से श्रद्धालु ऑनलाइन ही अभिषेक में शामिल होंगे |
इससे पूर्व सुबह मंगला झांकी के बाद गोविंददेवजी का पंचामृत से अभिषेक होगा। ठाकुर जी को नवीन पीत वस्त्र धारण कराए जाएंगे। रात 10 बजे से जन्माष्टमी व्रत कथा होगी। मध्य रात्रि 12 बजे ठाकुर जी का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। 31 अगस्त को श्रृंगार आरती के बाद नंदोत्सव मनाया जाएगा।
इसके अंतर्गत छप्पन भोग की झांकी के दर्शन होंगे। मंदिर परिसर के अंदर ही ठाकुर जी का चित्रपट चांदी के रथ पर विराजमान करके शोभायात्रा निकाली जाएगी। गोविंद देव जी मंदिर के मातहत मंदिरों में भी उत्सव मनाया जाएगा।
आधे दिन का सरकारी अवकाश
जन्माष्टमी उत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 31.08.21 को दोपहर 1:30 बजे से जयपुर शहर में आधे दिन का सरकारी अवकाश घोषित किया जाता है। सभी सरकारी ऑफिस स्कूल कॉलेज में आधे दिन का अवकाश रहेगा।


