Headlines

वीसीसीआई के जिलाध्यक्ष अरविंद व्यास गुजराती फ़िल्म अनाम में

चितौड़गढ़। महादेव फिल्म आर्ट बैनर् की गुजराती “अनाम” फिल्म के प्रथम चरण की शूटिंग सांवरियाजी प्राकट्य स्थल पर संपन्न हुई। निर्माता जगदीश KHATVA ने बताया कि इस फिल्म के लेखक निर्देशक अरविन्द व्यास है। इसमें जानी मानी अदाकारा Greeva Kansara, बॉबी, Alex, सिद्धार्थ, परेश भट्ट, जगदीश, दीपक, अरविन्द व्यास, तनु राठौर, कौशिका आदि कलाकारों ने भूमिका निभाई हैं।

वीसीसीआई के जिलाध्यक्ष अरविंद व्यास गुजराती फ़िल्म अनाम में

उदयपुर की कलाकार कशिश पर एक गाना भी फ़िल्माया गया है। क्रिएटिव डायरेक्टर नीलेश मेहता, सह निर्माता मगन भाई चौहान और मितेश दोशी है। सेट पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी का जन्मदिन मनाया गया। फिल्म के अगले चरण की शूटिंग गुजरात में नर्मदा नदी के खूबसूरत किनारों पर होगी। आपको बता दे इस फिल्म के लेखक निर्देशक व फ़िल्म में अहम भूमिका अदा करने वाले अरविन्द व्यास वीसीसीआई के जिलाध्यक्ष भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *