Headlines

बंगाल हिंसा: एक्शन मोड में आई CBI, दर्ज कीं 9 FIR

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में अब सीबीआई एक्शन मोड में आ गई है। कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले के बाद गुरुवार को दिल्ली से CBI की एक टीम बंगाल पहुंची और आते ही उनकी तरफ से 9 FIR दर्ज कर ली गईं। इसमें अभिजीत सरकार की हत्या वाला मामला भी शामिल कर लिया गया है।

खबर है कि आने वाले दिनों में सीबीआई और भी FIR दर्ज करने जा रही है। जैसे ही कोलकाता पुलिस की तरफ से CBI संग और जरूरी जानकारी साझा की जाएगी, जांच का दायरा बढ़ता जाएगा। अभी के लिए CBI द्वारा लोगों से सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हो चुका है। पीड़ितों के परिवार से सीबीआई बात कर रही है, वहीं मौका-ए-वारदात पर भी जाने की तैयारी है। तमाम बारीकियों पर ध्यान रहे, इसलिए फॉरेंसिक टीम से भी संपर्क साधा गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद CBI द्वारा चार विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन विशेष टीमों में कुल 25 ऑफिसर रखे गए थे। इन सभी को बंगाल हिंसा के दौरान हुई बलात्कार की वारदातें और हत्या वाले मामलों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं कोर्ट द्वारा दूसरे मामलों की जांच के लिए SIT भी बना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *