अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 (RAS Pre 2021) की एग्जाम डेट घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 27 व 28 अक्टूबर को होगी। परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन अभी भरे जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर है। RAS 2021 एग्जाम में कुल 988 पदों में भर्ती होनी है। जिसमे 363 पद राज्य सेवा के और 625 पद अधीनस्थ सेवाओं के हैं।
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
जरूरी तारीखें-
आवेदन शुरू – 4 अगस्त
आवेदन की आखिरी तारीख- 2 सितंबर
एप्लीकेशन फीस
जनरल /अन्य राज्य- 350 रुपए
OBC / BC / EWS- 250 रुपए
SC / ST- 100 रुपए
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 4 अगस्त से 2 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
भूतपूर्व सैनिक कोटे का लाभ केवल राज्य के मूल निवासी को ही मिलेगा
आयोग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार की ओर से 1 अगस्त 2021 को केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासी भूतपूर्व सैनिकों को भूतपूर्व सैनिक कोटे का लाभ दिए जाने संबंधी अधिसूचना जारी की गई है। उक्त अधिसूचना के अनुसार राजस्थान राज्य के मूल निवासी भूतपूर्व सैनिकों को ही भूतपूर्व सैनिक वर्ग का लाभ दिया जाएगा।
EWS अभ्यर्थी पहली बार होंगे शामिल
आयोग द्वारा जारी विज्ञापन में EWS (इकोनॉमिक वीकर सेक्शन) अभ्यर्थी के लिए पहली बार आरक्षण इस सेवा में लागू किया गया है। नियमानुसार इसके अभ्यर्थियों को आयु सीमा और शुल्क में रियायत दी जाएगी। इनके पदों का विवरण भी अलग कॉलम में जारी किया गया है।

