Headlines

गुरुसत्ता का संदेश लेकर शांतिकुुंज हरिद्वार से पहुंची टोली

जयपुर : देवभूमि शांतिकुंज हरिद्वार से महाकाल और गुरुसत्ता का संदेश लेकर आई गायत्री परिवार की केंद्रीय टोली ने विद्याधर नगर सेक्टर चार स्थित राजस्थान ब्राह्मण महासभा के भवन में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संगोष्ठी की, जिसमें भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। संगोष्ठी में नगर निगम ग्रेटर के वार्ड 25 के पार्षद सुरेश जांगिड़, हरिओम जन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष पकंज गोयल, विद्याधरनगर, मुरलीपुरा और ढहर के बालाजी के प्रमुख कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

टोली नायक दिलीप पंवार ने बच्चों की वैक्सीन नहीं आने तक उन्हें भीड़भाड़ वाले स्थान पर नहीं ले जाने पर जोर देते हुए बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक औषधियों से प्रतिदिन हवन करने की सलाह दी। पर्यावरण शुद्धि के लिए घर-घर में गायत्री यज्ञ की श्रृंखला चलाने, मानसून की शेष अवधि में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने गायत्री परिवार के सांगठनिक प्रचार के लिए महिला मंडल, युवा मंडल, प्रज्ञामंडल, संस्कृति मंडल गठित कर साप्ताहिक गोष्ठी करने पर जोर दिया।

उप जोन समन्वयक सुशील कुमार शर्मा ने यज्ञोपैथी के माध्यम से स्वयं और दूसरों के आरोग्य की रक्षा करने पर जोर देते हुए कहा कि आयुर्वेदिक औषधियों से नित्य प्रति हवन किया जाए तो निश्चित रूप से घर और आसपास का वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही आहार की शुद्धि और योग-प्राणायाम की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के संभाग प्रभारी डॉ. प्रशांत भारद्वाज ने संगठन के विस्तार पर बल दिया। भैंरूलाल जाट ने कोराना के बाद हालात पूरी तरह सामान्य होने के बाद विद्याधरनगर में 108 कुंडीय यज्ञ आयोजित करने का सुझाव दिया। प्रांरभ में गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के व्यवस्थापक रणवीर सिंह चौधरी ने टोली का परिचय करवाया। मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र के व्यवस्थापक नेतराम शर्मा ने शांतिपाठ किया। ब्रह्मपुरी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में भी संगोष्ठी आयोजित की गई।

WhatsApp Image 2021 08 19 at 2.05.05 PMआम-जामुन के लगाए पौधे
इस अवसर पर गौड़ ब्राह्मण महासभा भवन परिसर में आम और जामुन के पौधे लगाए गए। चेतना केन्द्र विद्याधनगर के रामगोपाल शर्मा, हर्ष मिश्रा, एम पी शर्मा, कमलकांत शर्मा, रमाकांत शर्मा, मनीष यादव ने आवश्यक्तानुसार पौधे उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

WhatsApp Image 2021 08 19 at 2.05.05 PM 2टूल किट का लोकार्पण
पेड़ लगाना ही नहीं उनकी नियमित देखभाल भी जरुरी है, समय पर पेड़ की डालियों की कटाई-छंटाई, खरपतवार हटाने के लिए टूल किट का पूजन कर लोकार्पण भी किया गया। ये उपकरण श्री श्याम सेवा संघ मानसरोवर के अध्यक्ष विमल सोनी और हरि ओम जन सेवा समिति के अध्यक्ष पकंज गोयल ने उपलब्ध करवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *