भीण्डर : वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की चारों तहसीलों में तहसीलदार और पटवारी के रिक्त पदों से जनता परेशान हैं और कांग्रेस नेता थोथी-थोथी घोषणाओं की वाहवाही लूटने में जुटे हुए है। यह बात जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने वल्लभनगर के काली पहाड़ी स्थित माताजी स्थानक पर वल्लभनगर मण्डल के सम्मेलन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि उदयपुर में रहने वाले नेता जैसे ही चुनाव सामने नजर आएं तो गांव-गांव घूमने लग गये है। पिछले चुनाव में भी कांग्रेस के नेता जनता को गुमराह कर जीत करके चले गये। लेकिन उदयपुर तक चक्कर क्षेत्र की जनता को ही काटने पड़े थे।
सम्मेलन की अध्यक्षता वल्लभनगर मण्डल अध्यक्ष पन्ना लाल डांगी ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ जनता सेना नेता मांगी लाल जोशी, उदयपुर शहर अध्यक्ष गजेन्द्र सामर, युवा जनता सेना के प्रणवीर सिंह भीण्डर, प्रदेश युवा जनता सेना अध्यक्ष जीवन लाल मेनारिया, उदयपुर देहात युवा जनता सेना अध्यक्ष मनोहर सिंह राठौड़, उदयपुर देहात अध्यक्ष धर्मराज मियावत, भीण्डर पंचायत समिति प्रधान हरिसिंह सोनिगरा आदि थे।
जनता और कार्यकर्ता ही सर्वोपरि
भीण्डर ने कहा कि जनता सेना के लिये जनता और कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। प्रत्येक कार्यकर्ता से जुड़ा हुआ जनता सेना का परिवार हैं और सभी अपने स्वाभिमान और सम्मान के लिये ही लगातार संघर्ष कर रहे है। उपचुनाव को देखकर सरकार घोषणाएं कर रही हैं लेकिन चुनाव के बाद यह सभी घोषणाएं धरातल पर नहीं होगी।
सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री सज्जन सिंह राणावत, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश डांगी, खेरोदा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश जैन, नांदवेल मण्डल अध्यक्ष रमेश नागदा, नवानिया मण्डल अध्यक्ष तुलसीराम मेनारिया, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रुपलाल मेनारिया, कानोड़ मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र गांधी, सलूम्बर मण्डल अध्यक्ष रामचंद्र सालवी, जिला महामंत्री पारस नागौरी, प्रदेश महामंत्री शिवसिंह शक्तावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।संचालन रोशनलाल जैन तारावट ने किया।


