Headlines

वन विभाग द्वारा औषधीय पौधे पानेरियो की मादडी में किये गए वितरित

उदयपुर। राजस्थान सरकार के वन विभाग द्वारा प्रत्येक घर में औषधीय पौधा वितरण के अंतर्गत आज वार्ड 32 में पानेरियो की मादडी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समारोह पूर्वक 200 घरों में 1600 औषधि पौधे वितरण किए गए।

पार्षद ललिता मेनारिया ने बताया कि 2 गिलोय, 2 अश्वगंधा ,2 तुलसी, 2 कालमेघ के पौधों का सेट बना कर वितरित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने की मुक्त मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व शहर जिला उपाध्यक्ष ललित मेनारिया थे।

वन विभाग द्वारा औषधीय पौधे पानेरियो की मादडी में किये गए वितरित

कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी डॉ. विक्रम मेनारिया, परसराम मेनारिया, परमवीर मेनारिया, भूपेश मेनारिया, देवेंद्र मेनारिया,मांगीलाल कोलावत इत्यादि प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *