Headlines

पण्डित ताराचंद शर्मा बृज भूमि कल्याण परिषद भरतपुर के जिला धर्माचार्य प्रमुख नियुक्त

भरतपुर : बृज भूमि कल्याण परिषद राजस्थान ने भरतपुर निवासी पण्डित ताराचंद शर्मा को बृज भूमि कल्याण परिषद भरतपुर का जिला धर्माचार्य प्रमुख नियुक्त किया है। उनकी यह नियक्ति बृज भूमि कल्याण परिषद राजस्थान प्रदेश योजना प्रमुख इन्दुशेखर शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री अनिल भारद्वाज की सहमति से बृज भूमि कल्याण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने की है। पण्डित ताराचंद शर्मा के जिला धर्माचार्य प्रमुख नियुक्त होने पर बृज भूमि कल्याण परिषद के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी और कहा कि पण्डित ताराचंद शर्मा से आशा एवं अपेक्षा है कि वह बृज रक्षा आंदोलन में पूर्णतः समर्पण भाव से संगठन की रीति नीति के अनुरूप कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *