Headlines

शिक्षा मंत्री डोटासरा हुए सख्त: शिक्षा विभाग में मोबाइल यूज पर प्रतिबंध

जयपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी ऑफिस टाइम में मोबाइल यूज नहीं कर सकेंगे। यह बात गोविंद सिंह डोटसरा ने शिक्षा संकुल में निरीक्षण के दौरान कही। राजस्थान में 1 सितंबर से स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को शिक्षा मंत्री डोटसरा अचानक शिक्षा संकुल पहुंचे। यहां उन्हें कई अधिकारी व कर्चमचारी मोबाइल यूज करते हुए दिखे। इसके बाद उन्होंने प्रदेश में सभी नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए ऑफिस टाइम में मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया।

गोविंद सिंह डोटसरा ने कहा -कोरोना संक्रमण के बाद अभी स्कूल खोलने की तैयारी है। शिक्षा मंत्री होने के नाते सोमवार को मैंने विभाग का औचक निरीक्षण किया है। ताकि हकीकत जान सकूं। इस दौरान काफी लोग मोबाइल भी चला रहे थे। हमने कर्मचारियों के मोबाइल पर बैन लगा दिया है। ऐसे में अब कोई भी व्यक्ति सिवाए लंच टाइम के ऑफिस में मोबाइल का उपयोग नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले की डिमांड चल रही थी। इसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। फिलहाल हमने गाइडलाइन के अनुरूप आवेदन मांगे हैं। इसके आधार पर भविष्य में जल्द ही जरूरतमंद लोगों को राहत देने का काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *