Headlines

राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने करौली सीएमएचओ आफिस पर दिया धरना

करौली: राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज कोविड स्वास्थ्य सहायक की मेरिट लिस्ट में नाम होने के बाबजूद उनको जॉइनिंग नही देने पर हंगामा किया और पदस्थापन सूची जारी करने की मांग को लेकर करौली सीएमएचओ आफिस पर धरना जमा दिया।

राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा सपोटरा ने बताया कि कोविड स्वास्थ्य सहायक में जिन का चयन हुआ था उनकी सूची 29 जुलाई को जारी की गई थी और 30 जुलाई को दस्तावेज जमा कराने को कहा गया था। वह जमा करा दिए पर 3 अगस्त को जारी सूची में कुछ लोगो नाम नहीं आये उसके बाद 10 अगस्त को एक सूची जारी हुई उसमे मात्र 8 की क्यों के जॉइनिंग नाम आये,बाकी रहे लोगो के आज दिन तक उनके नामों की पदस्थापन सूची जारी नहीं हुई । पहले तो विधायक रमेश मीणा से मुलाकात करके बाकी रहे युवाओ को जॉइनिंग देने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में कोरोना स्वस्थ सहायक भर्ती के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे जिला कलेक्टर से मुलाकात हुई तो जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग का मामला बताते हुए सफाई पेश की , फिर सीएमएचओ से बात की गई तो सीएमएचओ ने कलेक्टर से मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ देने पर बेरोजगारों परेशान होकर संबिधा नर्सेज के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र शर्मा सपोटरा के नेतृत्व में सीएमएचओ ऑफीस के बाहर धरने ओर बैठ गए।

WhatsApp Image 2021 08 16 at 6.16.02 PM

धरनार्थियों ने नारेबाजी की। लगभग 2 घंटे बाद पुलिस की समझाइश ओर सीएमएचओ से मुलाकात की, लेकिन उन्होंने इस भर्ती पर कलेक्टर से बात करने की बात कही। संविदा कर्मी निराश हो वापस लौट आए। इस मौके पर सोहनसिंह , पुष्पेंद्र सोनी, पंकज गुर्जर रामसिंह मीणा कालागुड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *