Headlines

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण टोली बैठक का हुआ शुभारम्भ

WhatsApp Image 2021 08 03 at 2.31.58 PM e1627983721497

उदयपुर : विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन विद्यालय हिरण मगरी में आज दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण टोली बैठक का शुभारंभ हुआ। इसमें क्षेत्रीय मंत्री विद्या भारती डॉ. परमेंद्र दशोरा और क्षेत्र प्रशिक्षण संयोजक व प्रांत निरीक्षक जयपुर राम मनोहर शर्मा ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। बैठक में प्रांत निरीक्षक जोधपुर गंगा विष्णु बिश्नोई, प्रांत निरीक्षक चित्तौड़ नवीन कुमार झा की भी उपस्थिति रही।

क्षेत्र प्रशिक्षण संयोजक व प्रांत निरीक्षक राम मनोहर शर्मा ने बताया कि देश में नई शिक्षा नीति केंद्र सरकार द्वारा लाई गई उसी के परिपेक्ष में क्रियान्वयन के लिए विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र की प्रशिक्षण टोली की बैठक संपन्न हो रही है। पूरे राजस्थान से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े 15 शिक्षाविद इस बैठक में भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय प्रशिक्षण नीति की पेडोलॉजी ( शिक्षा विज्ञान ) के अनुसार राजस्थान में शिक्षकों, प्राचार्य व प्रबंध समितियों को प्रशिक्षण दिए जाने हेतु यह कार्यशाला रखी गई है।

WhatsApp Image 2021 08 03 at 2.31.58 PM 1 1

 

 

विद्या भारती संस्थान, उदयपुर के मीडिया प्रभारी नरेश नागदा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वयन के संदर्भ में राजस्थान सरकार को इस हेतु सहयोग कर सके इस दृष्टि से क्षेत्र के मंत्री डॉ. परमेंद्र दशोरा ने शिक्षा मंत्री तथा राजस्थान के शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को निशुल्क प्रशिक्षण देने का आह्वान किया है। दशोरा ने कहा कि नई शिक्षा नीति में हमारा भाव दिखना चाहिए तथा शिक्षा को व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण के संदर्भ में लिया जाना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के रूप में एक मार्ग मिला है जो हमें दिशा देता है जो राष्ट्र निर्माण में हमारा सहयोग कर सकें, यही मार्ग है जो अपने सपनों में हमें दिखता है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए यह बैठकें नियमित चलने वाली प्रक्रिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *