Headlines

कर्नाटक में नए CM का ऐलान जल्द, किशन रेड्डी और धर्मेंद्र प्रधान पर्यवेक्षक बनाए गए

बेंगलुरु : कर्नाटक को आज ही नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। बीते दिन बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसके बाद आज शाम 5 बजे बेंगलुरु में भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी. किशन रेड्डी को भाजपा हाईकमान ने पर्यवेक्षक यानी ऑब्जर्वर बनाया है। इन्हीं की अगुवाई में बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा।

सोमवार को येदियुरप्पा ने दिया था इस्तीफा

इससे पहले येदियुरप्पा ने सोमवार को कर्नाटक CM पद से इस्तीफा दे दिया था। इसी दिन राज्य में भाजपा सरकार के दो साल पूरे हुए हैं। इसी के साथ नए कर्नाटक CM के दावेदारों की चर्चा होने लगी है। सूत्रों का कहना है कि नया मुख्यमंत्री लिंगायत समुदाय और विधायकों में से होगा। इस हिसाब से कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई और खनन मंत्री एमआर निरानी सबसे बड़े दावेदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *