Headlines

Tokyo Olympics: लवलीना का पंच दिलाएगा मेडल.., क्वार्टर फाइनल में भारतीय बॉक्सर

टोक्यो : पहली बार ओलंपिक (Tokyo Olympics) में हिस्सा ले रहीं भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने (69 किग्रा) कमाल का प्रदर्शन किया। मंगलवार को जर्मनी की अनुभवी नेदिन एपेट्ज को कड़े मुकाबले में हराकर उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। रिंग में उतरने वाली एकमात्र भारतीय मुक्केबाज लवलीना ने प्री क्वार्टर फाइनल में अपने से 11 साल बड़ी एपेट्ज को 3-2 से हराया।

दोनों खिलाड़ी ओलंपिक (Tokyo Olympics) में पदार्पण कर रही थीं और लवलीना भारत की 9 सदस्यीय टीम से अंतिम-8 में जगह बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। अब वह एक जीत के साथ ही पदक पक्का कर सकती हैं। अगर लवलिना सेमीफाइनल में जाती हैं तो उनका ब्रॉन्‍ज मेडल पक्‍का है। क्‍वार्टर फाइनल का मैच 30 जुलाई को होगा।

30 जुलाई को होने वाले बॉक्सिंग के क्‍वार्टर फाइनल में लवलीना बोरगोहेन का मुकाबला चीनी ताइपे की नियान चिन चेन से होगा। लवलीना से देश को मेडल की काफी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *