त्रिपुरा में PK की टीम नजरबंद, TMC के लिए सर्वे करने अगरतला पहुंची थी प्रशांत किशोर की टीम

अगरतला : तृणमूल कांग्रेस के लिए सर्वे करने त्रिपुरा पहुंची चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) की टीम को होटल में नजरबंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक I-PAC (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) की टीम को होटल से बाहर निकलने की मनाही है। उनकी निगरानी के लिए त्रिपुरा पुलिस के कई जवानों को होटल के अंदर और बाहर तैनात किया गया है।

I-PAC के करीब 23 कर्मचारियों की टीम TMC के लिए सर्वे करने कुछ दिनों पहले अगरतला पहुंची है। सभी लोग होटल वुडलैंड में ठहरे हैं। पुलिस और प्रशासन ने कर्मचारियों को होटल में रोकने की वजह कोविड प्रोटोकॉल बताया है। बता दें कि त्रिपुरा में इस वक्त बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार है।

अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना

ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने इस घटना के बाद त्रिपुर की BJP सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘त्रिपुरा बीजेपी के लोग TMC के वहां पहुंचने से पहले ही बुरी तरह से डर गए हैं। वे बंगाल में हमारी जीत से बेहद परेशान हैं। इसलिए I-PAC के कर्मचारियों को नजरबंद कर दिया है। भाजपा के शासन में लोकतंत्र दम तोड़ रहा है। हजारों लोगों की मौत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *