Headlines

पायलट कल देहरादून में, केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई पर बोलेगे हल्ला

पायलट कल देहरादून में, केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई पर बोलेगे हल्ला

जयपुर। कांग्रेस की ओर से महंगाई को लेकर पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल अभियान जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आये दिन केंद्र सरकार पर पेट्रोल डीजल और महंगाई को लेकर हमला बोलते नज़र आते है। इसी के तहत बड़े नेता अलग अलग प्रदेशों में प्रेसवार्ता कर रहे है। आसमान छूती महंगाई के खिलाफ राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कल देहरादून में मीडिया से बातचीत करेंगे। पायलट कल देहरादून (उत्तराखंड) के दौरे पर रहेंगे।

पायलट करेंगे महंगाई को लेकर आंदोलन

पायलट कल केंद्र सरकार के कुप्रबंधन के कारण बढ़ रही महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 7 से 17 जुलाई 2021 तक चलाए जा रहे अभियान के तहत कल दिनांक 16 जुलाई को उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून पर महंगाई को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। पार्टी ने इन नेताओं को निर्देश देकर भेजा हुआ है कि वे मोदी सरकार के खिलाफ सात साल में कितनी महंगाई बढ़ी है, ये बताए और साथ ही ये आंकड़े भी जनता के सामने रखे कि पेट्रोल और डीजल के भाव सात साल पहले कितने थे और आज के हालात क्या है। पायलट के साथ उत्तराखंड के प्रभारी देवेन्द्र यादव भी मौजूद रहेंगे। राजस्थान में महंगाई को लेकर मीडिया से बात करने की जिम्मेदारी आनंद शर्मा को दी गई है। इसी तरह राजस्थान के प्रभारी अजय माकन कल भोपाल में थे और उन्होंने महंगाई को लेकर पार्टी के आंदोलन की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *