Headlines

मासूम के दिल पर सोनू सूद का दिल पसीजा

मासूम के दिल पर सोनू सूद का दिल पसीजा

जोधपुर: जोधपुर के चांदना भाखर के विष्णु कॉलोनी में रहने वाला 12 साल का मोहम्मद उवेश न तो अपने हमउम्र बच्चे के साथ खेल सकता है न ही पढ़ सकता है। उवेश के घर की माली हालत कुछ अच्छी नहीं है। वो किसी विष्णु कॉलोनी में एक छोटे से कच्चे मकान में रहता है। उवेश का परिवार अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण इलाज का खर्च नहीं उठा सकता। ऐसे में परिवार उवेश के लिए चिंतित है। अब इस चिंता को दूर कर बच्चे की मदद के लिए सोनू सूद फाउंडेशन आगे आया है। मुंबई में उसका इलाज कराया जाएगा।

मुंबई में एचआरसीसी चाइल्ड केयर में होगा इलाज

उवेश अपने साथ के बच्चों के साथ नहीं खेल पाने के कारण दुखी है उसका भी मन करता है कि वो भी उनके साथ खेले-कूदे,सबकी तरह स्कूल जा सके। उवेश का कहना है कि उसके काफी दोस्त हैं, लेकिन वे सब खेलते हैं। वह नहीं खेल पाता। थोड़ा चलते ही उसकी सांसें फूल जाती हैं। उवेश की मां रीना बानों का तो रो-रो कर बुरा हाल है। वह तो बस यही चाहती है कि उसका बेटा जल्द ही ठीक हो जाए। सोनू सूद फाउंडेशन के हितेश जैन ने बताया कि मुंबई में एचआरसीसी चाइल्ड केयर में उमेश का इलाज होगा। बुधवार को उवेश अपने पिता के साथ मुंबई के लिए ट्रेन से रवाना होगा।

हॉस्पिटल लेकर दौड़ना पड़ता है

उवेश के पिता हनीफ मोहम्मद का कहना है कि रात भर उवेश को सीने से चिपका कर रखना पड़ता है। कभी भी इसको हॉस्पिटल लेकर दौड़ना पड़ता है। बचपन से ही यह दवाइयों के सहारे हैं। एक बार ऑपरेशन हुआ है, लेकिन बीमारी से निजात नहीं मिली। यहां करीब 4 लाख का खर्च बताया है, जिसे वहन करना हमारे बस में नहीं। उवेश के पिता ने बताया कि हमने सोनू सूद फाउंडेशन के बारे में सुना और समाजसेवी कलीम खान के सहयोग से हितेश जैन से मिले। पूरे परिवार को खुशी है कि उवेश स्वस्थ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *