Headlines

बृज भूमि कल्याण परिषद ने कार्यकर्ताओं को पद दायित्व सौंपा

WhatsApp Image 2021 07 13 at 8.58.08 PM e1626190328406

भरतपुर। बृज भूमि कल्याण परिषद भरतपुर की बैठक हठीले हनुमानजी पर परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पूर्व में आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा की गई और जिलाध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने पावन कौन्तेय को शहर अध्यक्ष,रविन्द्र मोहन शर्मा को मीडिया प्रभारी, हेमंत शर्मा को युवा प्रमुख, सोनू कोली को सेवा प्रमुख नियुक्त किया।

इस अवसर पर प्रान्त योजना प्रमुख इन्दुशेखर शर्मा, उपाध्यक्ष केशव देव शर्मा, महामंत्री नेत्रकमल मुदगल, भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान जिला संयोजक देवाशीष भारद्वाज उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *