कोटा/बारां: राजस्थान के बारां शहर (Baran News) में दिनदहाड़े युवक की हत्या के बाद माहौल गरमा गया है। आज शाम 5 बजे करीब मंडी गेट के बाहर आजाद नाम के लड़के की हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक आजाद मंडी से ट्रक में माल लोड कर मंडी गेट के बाहर पानी पीने को उतरा था। इसी दौरान पहले से घात लगा कर बैठा एक युवक ने पिस्टल से दो गोली मारी। वहीं, सड़क पर पटककर सरिए से तब तक हमला करता रहा, जब तक उसकी जान न निकल गई। बेरहमी से हत्या की वारदात को अंजाम देने बाद बेखौफ बदमाश आसपास चक्कर लगाता रहा। इस दौरान वह लगातार फोन पर किसी से बात करता रहा। यह पूरी वारदात वहां की सीसीटीवी में कैद हो गई। बाद मे मौके से फरार हो गया।
Read More : बारां में धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद
मरने वाले का नाम आजाद था। वह श्रमिक कॉलोनी का रहने वाला था। यहां मंडी गेट के पास सड़क पर तिरपाल की दुकान लगाता था। मर्डर की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। आसपास दहशत मच गई। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आजाद पर दो दिन पहले भी हमला हुआ था। जिसकी रिपोर्ट सदर थाने में दी फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। झगड़े के कारणों का भी पता नहीं चला है। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।
