उदयपुर। वल्लभनगर विधानसभा में जनसुनवाई ओर दौरों का दौर शुरू हुआ,वही क्षेत्र के प्रभावशाली दावेदार भीम सिंह चुण्डावत ने आज कुराबड़ पंचायत समिति क्षेत्र के अपने पैतृक गांव निवास स्थान पर ग्राम पंचायत कुराबड़ रामज परमदा बेमला वली, सुलावास,गुडली से आए कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की जन समस्याओं को सुना एवं तुरंत प्रभाव से उनके सामने ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
जिसमें क्षेत्र में सड़क निर्माण के कार्य परमदा ग्राम पंचायत के चिकित्सालय में जल्द से जल्द स्टाफ की नियुक्ति करवाने का CMHO से निवेदन किया। क्षेत्र में आ रही पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारियों को फोन पर बैठकर जल्द से जल्द पानी की समस्या समाधान को कहा। उन क्षेत्रों की सूची तैयार कर उनमें सोलर पनघट एवं हैंडपंप द्वारा घर-घर पेयजल की व्यवस्था के लिए एवं बड़े कस्बो में पानी की टँकीया बनवाकर घर घर नल कनेक्शन द्वारा पेयजल व्यवस्था जिससे क्षेत्र मैं महिलाओं को दूर-दूर तक पानी लेने ना जाना पड़े।
साथ ही साथ पटेल समाज के मौजबीर समाज बंधुओं ने भीम सिंह चूंडावत के कार्यों की गति को देखते हुए आभार व्यक्त किया और साथ ही आश्वस्त किया कि अगर भाजपा से उदय लाल डांगी को अगर उम्मीदवार घोषित किया जाता है तब भी हमारा समर्थन क्षेत्र में लगातार काम कर रहे समाजसेवी वरिष्ठ कांग्रेस नेता भीम सिंह जी चूंडावत को ऐतिहासिक मतों से जीता कर भेजेंगे। क्षेत्र में हो रहे लगातार विकास से जनता में भीम सिंह चूंडावत को लेकर उत्साह के साथ साथ एक ईमानदार नेता की छवि कायम हो रही है जिससे जनता काफी खुश है और कार्यकर्ताओं में भी खुशी का माहौल है ।
