Headlines

पूनियां-नड्डा मुलाकात:कोई नया धमाका हो सकता है भाजपा में

पूनियां-नड्डा मुलाकात:कोई नया धमाका हो सकता है भाजपा में | Poonia-Nadda meeting: There may be a new explosion in BJP

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के 2 दिनों के इंतजार के बाद आखिर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हो ही गई। पूनियां की नड्डा से इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा की अंदरूनी राजनीति में काफी कुछ घटने की संभावना है। खासकर बीवीजी सीडी प्रकरण में कार्यवाही की चर्चा जोरों पर है। ऐसे ही किसी धमाके पर सबकी नजर है।

पूनिया ने नड्डा से मुलाकात के बाद जारी ट्वीट में केवल यही कहा कि नड्डा से उनकी विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। सेवा ही संगठन है सहित राज्य भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।


पूनियां ने आज राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव के साथ भी विभिन्न राजनीतिक तथा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
पूनियां अब तक दिल्ली यात्रा के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *