Headlines

कॉलेज विद्यार्थियों को पढ़ाने आया “ज्ञानदूत”, प्रतियोगी परीक्षार्थी का हम साथी बना “ज्ञानसुधा”

कॉलेज विद्यार्थियों को पढ़ाने आया "ज्ञानदूत", प्रतियोगी परीक्षार्थी का हम साथी बना "ज्ञानसुधा"

जयपुर। कॉलेज खुल नहीं रहे। कैसे पढ़ाई होगी और कैसे कोर्स पूरा कर परीक्षा होने पर उसमेंं बैठ उत्तीर्ण होंगे। इस चिंता को दूर कर दिया है एक ऐसे यू ट्यूब चैनल ने जो खास राजस्थान में कॉलेज शिक्षा में अध्ययन करने वालों के लिए ही बना हैं। शायद आपको पता नहीं होगा,लेकिन ये चैनल कुछ ही दिनों में इतना लोकप्रिय हो गया है कि युवा इस चैनल के माध्यम से मन लगाकर अध्ययन कर रहे हैं।

कॉलेज शिक्षा आयुक्त सन्देश नायक ने बताया कि कॉलेज शिक्षा विभाग ने पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए कोरोनाकल में भी छात्रों को जोड़े रखने के उद्देश्य से नौ जून से ज्ञानदूत यूट्यूब शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम के संचालन हेतु आयुक्तालय स्तर पर नावाचार एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ को नोडल बनाया गया है तथा 12 राजकीय महाविद्यालयों के माध्यम से इन कक्षाओं का संचालन करवाया जा रहा है।शिक्षकों से ग्रीष्मावकाश के कारण इस कार्यक्रम में स्वैच्छिक आधार पर जुडने का आग्रह किया गया था। शुरु में लगभग 200 शिक्षकों ने रुचि दिखाई लेकिन यह संख्या अब 700 से अधिक हो गई हैं।

ज्ञानदूत यूट्यूब चैनल

उन्होनें बतया कि हमने सभी 22 विषयों में से प्रत्येक के लिये अलग-अलग विषय समन्वयक बनाये हैं। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत 21 विषयों में सोमवार से शुक्रवार तक 30-30 मिनिट की लाइव कक्षाएं जबकि विधि में 1 घण्टे की कक्षा होती है। इसी प्रकार 19 विषयों में सप्ताह में केवल 3-3 दिन आल्टरनेटिव दिनों में कक्षाएं होती हैं, जबकि कैमिस्ट्री, एबीएसटी तथा विधि में पूरे 6 दिन कक्षाऐं होती हैं। रविवार के दिन इन्हीं विषयों के प्रश्नोत्तर सत्र होते हैं। अभी तक आयोजित कुल 18 दिवसों में 396 सैशन्स आयोजित हो चुके हैं जिनके माध्यम से 122 घण्टों का ई-कन्टेन्ट तैयार हो चुका है जो कि कॉलेज शिक्षा विभाग के ज्ञानदूत यूट्यूब चैनल पर अपलोडेड है। इसके लिंक पर अब तक 46 हजार रजिस्टे्रशन हो चुके है। विधार्थी ज्ञानदूत कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।

कार्यक्रम के राज्य समन्वयक विनोद भारद्वाज के अनुसार इस चैनल पर लगभग 350 वीडियोज अपलोड करवाये जा चुके हैं। वीडियोज को 2 लाख 60 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इस कार्यक्रम में ही पाठ्यक्रम के महत्वपूर्ण एवं जटिल विषयवस्तु को विद्यार्थियों के लिये आसान समझ की दृष्टि से ऑफलाइन कन्टेन्ट भी तैयार करवाया जा रहा है।
वीडियों को छात्र-छात्राएं सुविधा के अनुसार कभी भी देख सकते हैं। विभाग की ओर से लिंक दिया गया हैं जो छात्र रजिस्ट्रेशन करवाते हैं उन्हें विभाग की ओर से लैक्चर सूचनाएं समय-समय पर देेते हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के भी वीडियों को देखा जा सकता हैं। कॉलेज शिक्षा के हिसाब से देखे तो 12 लाख छात्र-छात्राएं हैं उम्मीद है जल्द वे छात्र भी शीघ्र जुड़ेगे जिन्हें अभी तक इसकी जानकारी नहीं थी। विधार्थी ज्ञानदूत के विषय लेक्चर का टाइम और यूट्यूब लिंक इस लिंक http://bitly.ws/e5B3 पर क्लिक कर देख सकते है।

कॉलेज विद्यार्थियों को पढ़ाने आया "ज्ञानदूत", प्रतियोगी परीक्षार्थी का हम साथी बना "ज्ञानसुधा"

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन लाइव सैशन्स

इसी ज्ञानसुधा कार्यक्रम में एक और पहल करते हुए विभाग ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये भी हाल ही में ऑनलाइन लाइव सैशन्स आरम्भ करवायेे हैं। इन सत्रों में विषेषज्ञ के रुप में भारतीय प्रशासनिक सेवा, राजस्थान प्रशासनिक सेवा, राजस्थान पुलिस सेवा, न्ययायिक सेवा के अधिकारियों, शिक्षाविदों एवं प्रोफेशनल्स के द्वारा सत्र लिये जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में ऑनलाइव लाअव क्लासेज के लिसे 7 हजार से अधिक युवाओं ने रजिस्टर किया है। साथ ही वर्तमान में इस ज्ञानसुधा यूट्यूब चैनल के लगभग 26 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। इसके अन्तर्गत अभी तक कुल 8 ऑनलाइन लाइव सैशस आयोजित करवाये जा चुके हैं जिनके वीडियोज को 46 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

इस ज्ञानसुधा कार्यक्रम के प्रत्येक ऑनलाइन लाइव सैशन्स की अवधि 40-45 मिनिट की होती है। ये सत्र सप्ताह में केवल दो दिन यानि बुधवार एवं शनिवार को सायं 3.30 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित करवाये जाते हैं। सत्रों को संवाद, साक्षात्कार, समूह चर्चा, पैनल डिस्कशन, खास मुलाकात आदि के रुप में आयोजित किया जाता है। यह विभाग की पूर्णत: नि:शुुल्क सेवा है जिससे कोई भी युवा, चाहे वह किसी कॉलेज या संस्था का विद्यार्थी है अथवा नहीं, जुड सकता है। यह कार्यक्रम वर्ष पर्यन्त संचालित किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *