Headlines

जयपुर पहुंची कोवीशील्ड वैक्सीन की 5.39 लाख डोज

वैक्सीन

जयपुर : प्रदेश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम फिर रफ्तार पकड़ेगा। राजधानी जयपुर में वैक्सीन की 5.39 लाख डोज आने के बाद इन्हे राज्य के सभी जिलों में सप्लाई किया जा रहा है। सीएमएचओ अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार देर शाम 5.39 लाख कोवीशील्ड वैक्सीन की खैप जयपुर पहुंची। जिसमें से अधिकांश वैक्सीन देर रात तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भिजवाई गई। कुछ जिलों में वैक्सीन का स्टॉक आज सुबह रवाना किया गया। कोटा, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, हनुमानगढ़, कोटा, प्रतापगढ़ में वैक्सीन नहीं होने से गुरवार को एक भी व्यक्ति के वैक्सीन नहीं लगी थी।

जयपुर शहर में आज 80 सेंटर्स पर वैक्सीनेशन

जयपुर की बात करें तो आज यहां 80 सेंटर पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है, जबकि सामान्यत: जयपुर शहरी क्षेत्र में 130 से ज्यादा सेंटर पर वैक्सीनेशन होता है। इसमें भी आज अधिकतम डोज कोवीशील्ड की है, जो सैकण्ड डोज वालों को लगाई जाएगी। सीएमएचओ अधिकारियों के मुताबिक जयपुर में बड़ी संख्या में सैकण्ड डोज वालों को वैक्सीन लगनी है। हालांकि कुछ सेंटर्स पर फ्रेशर को भी डोज लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *