जयपुर: राजधानी जयपुर में गुरूवार रात को अचानक विश्वकर्मा इंडस्ट्रीयल एरिया में सैनेट्री गोदाम में आग लग गई। अचानक देर रात को गोदाम से धुआं निकलने लगा। धीरे-धीरे आग बढ़ने लगी। धुआं निकलते देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। 20 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़िया पहुंची। आग गोदाम में पूरी तरह से फैल चुकी थी। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। देर रात तक कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे थे। पुलिस भी आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं लग सका।

दरअसल, जयपुर के वीकेआई फैक्ट्री एरिया में में सैनेट्री का गोदाम है। अचानक लोगों ने आग लगते हुए देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दो गाड़िया आग बुझाने के लिए पहुंची। आग काबू में नहीं आई तो आसपास से गाड़िया बुलाई गई। गोदाम में काफी सैनेट्री का माल भरा हुआ था। सैनेट्री के बॉक्स में आग लग चुकी थी जिससे आग फैलने लग गई। देर रात तक आग कंट्रोल में नहीं आई। एक-एक कई गाड़ियों ने चक्कर लगाए। कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। माना जा रहा है कि लाखों रुपए का माल आग से जल कर राख हो गया है। आग लगने का कोई कारण पता नहीं लग सका है।
