Headlines

विप्र फाउण्डेशन जांच शिविर का विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने किया निरीक्षण

विप्र फाउण्डेशन जांच शिविर का विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने किया निरीक्षण

चित्तौड़गढ़: ऋतुराज वाटिका में विप्र फाउण्डेशन के तत्वावधान व टीम जीवनदाता के विशेष सहयोग से चल रहे 11 दिवसीय सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर के प्रथम दिन चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने निरीक्षण करके उपस्थित पदाधिकारियो के साथ भगवान परशुराम जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर के बारे में जाना। उपस्थित सदस्यो को सम्बोधित करते हुए विधायक आक्या ने बताया कि फाउण्डेशन विश्वस्तरीय जांच लेब से रियायत दर पर ये कार्य करवाकर आमजन के लिए बहुत बड़ा कार्य कर रहा है।

WhatsApp Image 2021 07 01 at 4.57.52 PM

इस मौके पर विधायक प्रवक्ता गिरीश दीक्षित, भाजपा नगर के अनिल ईनाणी, विप्र फाउण्डेशन प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र जोशी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मंजुलता व्यास, जिलाध्यक्ष शिरिष त्रिपाठी, महिला जिलाध्यक्ष कविता भार्गव, पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष अंजू दाधीच, पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष अलका चतुर्वेदी, योग गुरु सुरेश शर्मा, महामंत्री निधि शर्मा, उपाध्यक्ष लीला भट्ट, उपाध्यक्ष योगेश सारस्वत, शिविर प्रभारी चेतन गौड़, युवा नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, महामंत्री प्रणव शर्मा, टीम जीवनदाता के धीरज धाकड़, मनोज कुमावत आदि उपस्थित रहे, संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *