भरतपुर: प्रदेश भर में ACB की टीम रिश्वतखोरो पर शिकंजा कस रही है। मंगलवार को भरतपुर ACB ने खनिज विभाग के सीनियर असिस्टेंट लखन सिंह 30 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बाबू लखन सिंह सिलिकोसिस पीड़ित मृतक के परिजनों को सहायता राशि दिलाने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।
परिवादी दिनेश ने ACB ऑफिस में शिकायत की थी। ACB ने शिकायत का सत्यापन करवाया तो वह शिकायत सही पाई गयी। इसके बाद आज यह कार्रवाई की गई। परिवादी ने सीनियर असिस्टेंट लखन सिंह को 30 हजार रुपए के बदले 9 हजार तो पहले ही दे दिए थे। इसके बाद बाकी 21 हजार रुपए की रकम मंगलवार को देना तय हुआ। अब जैसे ही उसने यह राशि लखन सिंह को सौंपी तो ACB की टीम ने मौके पर पहुंच कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
ACB टीम कर रही पूछताछ
फिलहाल ACB की टीम की कार्रवाई जारी है। इस रिश्वतखोरी में कौन-कौन शामिल है इसका पता ACB की टीम लगा रही है। उसने रिश्वत खुद के लिए ली है या और कोई भी शामिल है, इसके बारे में सीनियर असिस्टेंट लखन सिंह से ACB पूछताछ कर रही है।
परिवादी के पिता की सिलिकोसिस बीमारी से मौत हो गई थी, और राज्य सरकार द्बारा सिलिकोसिस से मरने वाले व्यक्ति को 3 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रधान की जाती है। आर्थिक सहायता की फाइल रूपवास के खनिज विभाग में अटकी हुई थी।जिसको आगे बढ़ाने के एवज में सीनियर असिस्टेंट लखन सिंह ने परिवादी दिनेश से 30 हजार रूपये की रिश्वत की मांग करी थी। इसके बाद परिवादी ने ACB को शिकायत दर्ज करवाई थी। ACB ने इसकी जाँच करी और जाँच सही पते ही लखन सिंह पर करवाई की गई।
