Headlines

RLP संयोजक व नागौर सांसद बेनीवाल ने जन-सुनवाई की

नागौर: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को अपने नागौर स्थित आवास पर जन सुनवाई की। उन्होंने जिले भर से आये लोगो की समस्याओ को सुना। RLP सुप्रीमों ने कई समस्याओ को लेकर तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया।

बेनीवाल ने कहा सरकारी महकमो के जिम्मेदारो को जन समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राथमिकता से कार्य करने की जरूरत है। लोगो ने उन्हें बिजली,पेयजल ,सड़को सहित कई प्रकार की समस्याओ से अवगत करवाया। जन सुनवाई में कई गांवों के सरपंच,खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल,मुंडवा प्रधान प्रतिनिधि रेवंत राम डांगा,सहित कई जन प्रतिनिधि मौजूद भी रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *