Headlines

GMC Recruitment 2021: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज शहडोल में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तियां, जल्द करें आवेदन

GMC Recruitment 2021: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज शहडोल (Government Medical College, Shahdol) ने फिजियोथेरेपिस्ट और रेडियोग्राफर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी आकर दिया है। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी अधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। GMC Recruitment 2021 के अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 147 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह अधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही इस पदों पर आवेदन करें।

इन पदों पर होंगी GMC Recruitment 2021 भर्तियां 

प्रयोगशाला तकनीशियन  – 36 पद
लैब अटेंडेंट  – 30 पद
फार्मेसिस्ट – 18 पद
फिजियोथेरेपिस्ट – 2 पद
रेडियोग्राफर – 8 पद
डार्क रूम असिस्टेंट – 4 पद
मनोविज्ञानी – 1 पद
स्पीच थेरेपिस्ट – 2 पद
दंत तकनीशियन – 3 पद
व्यावसायिक चिकित्सक – 2 पद
ड्रेसर – 8 पद
तकनीशियन सहायक – 24 पद
हॉल परिचारक – 3 पद
आर्योटिक तकनीशियन – 2 पद
चेस्ट डिजीज हेल्थ विजिटर – 2 पद

GMC Recruitment 2021

शैक्षणिक योग्यता (GMC Job Education Qualification)

स्पीच थेरेपिस्ट के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 12वीं पास के साथ स्पीच थेरेपिस्ट में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

फिजियोथेरेपिस्ट के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से फिजियोथेरेपिस्ट में पीजी की डिग्री होनी चाहिए।

रेडियोग्राफर पद के लिए अभ्यर्थी के पास रेडियोग्राफर में डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

आयु सीमा (GMC Recruitment Age Range)

इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए पांच वर्ष की संविदा के तहत किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 7 जून मई 2021
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 27 जून 2021
  • आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि – 28 जून 2021
  • परीक्षा की संभावित तिथि – 18 जुलाई 2021

यहां देखें नोटिफिकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *