Headlines

जयपुर में ACB की कार्रवाई, CMHO ऑफिस में बाबू रिश्वत लेते ट्रैप

जयपुर : राजधानी जयपुर में ACB ने CMHO ऑफिस में कार्रवाई करते हुए एक बाबू को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। ACB ने ASP नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया । जानकारी के अनुसार CMHO ऑफिस के LDC राकेश कुमार कट्टा को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वह एक कोरोना वॉरियर्स की मौत होने पर परिजनों को मुआवजा दिलाने की एवज में रुपए मांग रहा था। कोरोना वॉरियर्स राशन डीलर का कार्य करता था। मुआवजा दिलाने के लिए काफी दिनों से परेशान किया जा रहा था।

ACB DG भगवानलाल सोनी ने बताया कि राकेश कुमार कट्‌टा पुत्र जानकी वल्लभ कट्‌टा निवासी चंपानगर, गुर्जर की थड़ी जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। राकेश CMHO ऑफिस में LDC है। उन्होंने बताया कि कोरोना वॉरियर्स राशन डीलर की कोरोना से मौत हो गई थी। परिजनों ने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए CMHO ऑफिस में पहुंचे। LDC राकेश कुमार उन्हें बार-बार टालता रहा। उन्हें प्रमाण पत्र बनाकर नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने 4 हजार रुपए की मांग की। उसे बार-बार परेशान करने लगा। तब परिवादी ने एसीबी में शिकायत की। सत्यापन में शिकायत सही मिलने पर ट्रेप की योजना बनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *