Headlines

विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने विधायक विश्वेन्द्र सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भरतपुर: विप्र फाउंडेशन भरतपुर ने भरतपुर महाराजा और विधायक विश्वेन्द्र सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उनके जयपुर से भरतपुर आगमन पर कमालपुरा बॉर्डर पर स्वागत किया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं भरतपुर जिला प्रभारी दयाचन्द पचौरी ने विधायक विश्वेन्द्र सिंह को भरतपुर आराध्य बाँके बिहारी की तस्वीर भी भेंट की।

WhatsApp Image 2021 06 23 at 3.20.37 PM

इसके पश्चात राष्ट्रिय सरसो अनुसंधान केंद्र सेवर पर विप्र फाउंडेशन की ओर से प्रदेशाध्यक्ष युवा इन्दुशेखर शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाराम पाराशर, प्रदेश महामंत्री दयाचन्द पचौरी, जिला समन्वयक विनोद बिहारी भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री युवा अभिषेक तिवारी, प्रदेश सचिव युवा देवाशीष भारद्वाज, जिलाध्यक्ष ताराचंद शर्मा, पूर्व पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष इंद्रजीत भारद्वाज “भूरा” ने विधायक विश्ववेन्द्र सिंह को माला एवं दुपट्टा पहना कर स्मृति चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके अतिरिक्त कुम्हेर मंडी में जन्मदिन उत्सव कार्यक्रम में भी विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *