Headlines

RPSC ने SI Exam- 2021 की जारी की डेट, 4 सितंबर को आयोजित होगी परीक्षा

SI Exam

अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 859 पदों पर भर्ती के लिए उपनिरीक्षक परीक्षा 2021 (SI Exam) का आयोजन 4 सितंबर को किया जाएगा। आयोग ने मंगलवार को SI Exam की परीक्षा तिथि जारी कर दी। परीक्षा में 70 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के बैठने की संभावना है।

आयोग सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि आयोग द्वारा उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर (गृह (ग्रुप-1) विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2021 (SI Exam) का आयोजन 04 सितंबर 2021 को किया जाएगा। इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा। गृह विभाग में उपनिरीक्षक/ प्लाटून कमांडर(एसआई) के 859 पदों पर भर्ती के लिए यह प्रक्रिया चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *