Headlines

अरूण सिंह ने स्व. सुन्दर सिंह भण्डारी जन्मसती स्मृति प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह आज दो दिवसीय यात्रा पर जयपुर पहुंच गए। उन्होंने आते ही सबसे पहले वैक्सीन कैम्प का अवलोकन किया उसके बाद स्व. सुन्दर सिंह भण्डारी जन्मसती स्मृति प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अरुण सिंह के साथ भंडारी स्मृति कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया भी मौजूद थे। जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. सुन्दर सिंह भण्डारी जन्मसती स्मृति प्रदर्शनी भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगाई गई है जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जुडे़ ऐतिहासिक चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी, भजनलाल शर्मा, सुशील कटारा, मदन दिलावर, प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, मुकेश दाधीच, सरदार अजयपाल सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, विधायक कालीचरण सराफ, अशोक लाहोटी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक, मोहनलाल गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अल्का मूंदड़ा, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एवं अजमेर उपमहापौर नीरज जैन, राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *