Headlines

सोनिया ने बुलाई 24 को पार्टी की वर्चुअल मीटिंग, महंगाई के खिलाफ दो-दो हाथ करने की तैयारी में

नई दिल्ली: एक तरफ राष्ट्र मंच के बैनर तले विपक्ष एकजुट हो रहा है, वहीं कांग्रेस अब अकेले दम पर अलग राह बनाती दिख रही है। शरद पवार (Sharad Pawar) ने अपने घर पर 22 जून को राष्ट्र मंच की बैठक बुलाई है वही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने 24 जून को पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक बुलाई है, ताकि संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा सके और चुनावी राज्यों की तैयारियों का जायजा लिया जा सके। यह मीटिंग सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

इस बैठक में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) और जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के संदर्भ में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में Covid-19 के मौजूदा हालात और आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा हो सकती है। इस बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की भी बैठक बुलाई जाएगी।

2024 के लिए विपक्ष हो रहा एकजुट

दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में ममता बनर्जी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) लोक सभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुट गए हैं। प्रशांत किशोर और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बीच सोमवार को बैठक के बाद अब मंगलवार को राष्ट्र मंच की बैठक होगी।

शरद पवार के घर पर होगी राष्ट्र मंच की बैठक

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बने राष्ट्र मंच की बैठक दिल्ली में शरद पवार के घर पर मंगलवार को शाम 4 बजे होगी। राष्ट्र मंच की बैठक में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार पहली बार शामिल होंगे और उनके घर पर बैठक से राष्ट्र मंच के फैसलों और गतिविधियां महत्वपूर्ण हो जाती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *