Headlines

बीकानेर में बड़ा हादसा: अवैध इमारत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर

बीकानेर: बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास अवैध रूप से बन रही एक बिल्डिंग रविवार शाम अचानक गिर गई। बिल्डिंग में काम कर रहे 9 मजदूर दब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई और 5 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। एक की तलाश जारी है। यह बिल्डिंग दो दिन पहले ही बननी शुरू हुई थी।

Big accident in Bikaner: 3 laborers killed, 5 serious due to illegal building collapse

इस बिल्डिंग की पहली मंजिल पहले से बनी हुई थी। शनिवार रात से दूसरी मंजिल बनाने का काम शुरू हुआ था। घटना के वक्त यहां 9 ही मजदूर काम कर रहे थे। ये सभी मलबे में दब गए। आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और दबे मजदूरों को बाहर निकालने में जुट गए। इसके बाद गंगाशहर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को निकाला। मलबे में दबे एक मजदूर को ढूढ़ने के लिए पुलिस ने JCB की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है । ये सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं।

सभी घायलों को बाहर निकालकर PBM अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। वहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मची हुई है। पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने की कोशिश करते रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *