Headlines

EWS अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन खुशखबरी वाला

ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन खुशखबरी वाला

जयपुर। EWS अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन खुशखबरी वाला है। राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) ने कॉलेज व्याख्याता और एसआई(SI) भर्ती की संशोधित विज्ञप्ति जारी की है। इसके साथ हेड मास्टर प्रवेशिका भर्ती प्रक्रिया की विज्ञप्ति जारी कर दी है। उसमें भी आवेदन किए जा सकेंगे।

राजस्थान लोकसेवा आयोग की ओर से जारी तीन अलग-अलग विज्ञप्तियों के अनुसार कॉलेज व्याख्याता में 9 जून से 23 जून 2021 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। अगर कोई त्रुटि रह गई हो तो उसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 10 का समय दिया गया है। इसी प्रकार एसआई में भी 9 जून से 23 जून तक आवेदन का समय दिया गया है। आवेदकों को आयुसीमा में तीन वर्ष की छूट दी गई है। ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों केे लिए ही ये संशोधित विज्ञप्ति आरपीएससी ने जारी करनी पड़ी है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने हेड मास्टर प्रवेशिका भर्ती प्रक्रिया की जारी विज्ञप्ति के अनुसार 83 पदों के लिए आवेदन मांगे गए है। इसमें 14 जून से 13 जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसमें ईडब्न्यूएस श्रेणी के लिए पहले से ही प्रावधान किया गया है।

आयु सीमा में छूट का प्रावधान

प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) सामान्य वर्ग के छात्रों को उम्र सीमा में अन्य वर्गों की तरह आरक्षण दिया है। इसमें पुरुषों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल जबकि महिला अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट दी। साथ ही, परीक्षा शुल्क में भी रियायत का प्रावधान किया।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए RPSC वेबसाइट  rpsc.rajasthan.gov.in या sso पोर्टल के द्वारा   sso.rajasthan.gov.in  आवेदन कर सकते है।

इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए देखे:

FC7BE889 F95A 441F BF86 361311180C38 page 001 e1623077200738

Read More : REET परीक्षा 20 जून को नहीं होगी, नई तिथि आएगी

A530CDEE773841DC9079953F9FC3269E page 001 ये भी पढ़े : RRVPNL Recruitment 2021 की सीधी भर्ती परीक्षा में EWS अभ्यर्थियों को मौका
3370B6D489324A3DAED005249BA7D83D page 001

Read More: दो वर्षों में पुलिस काॅन्स्टेबल के 8,438 पदों पर भर्ती होेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *