जयपुर: वरिष्ठ पत्रकार आशीष शर्मा और तनवीर अहमद को परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने सोमवार को उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। खाचरियावास के साथ पिंकसिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा सहित कई पत्रकारों ने भी पीड़ित परिजनों के साथ दुख दर्द बांटा।
खाचरियावास सबसे पहले तनवीर अहमद के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने तनवीर के दोनों बच्चों और परिजनों को ढाढस बंधाया। प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने तनवीर के पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान के कई संस्मरण शेयर किए। बाद में मंत्री प्रताप सिंह और प्रेस क्लब पदाधिकारी आशीष शर्मा के निवास पर पहुंचे। यहां आशीष की बहनों को ढांढस बंधाया। दोनों दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपनी ओर से नकद सहायता राशि भी सहायतार्थ भेंट की और आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया, इस पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने कहां थैंक्यू प्रताप जी ।

मुकेश मीणा ने बताया कि दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को प्रेस क्लब की ओर से हर प्रकार की सहायता हर वक्त मुहैया होगी। प्रेस क्लब परिवार हमेशा इन पत्रकार परिवारों के साथ खड़ा नजर आएगा। दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को मिलने वाली सरकारी सहायता राशि और सहयोग में किसी प्रकार की अड़चन आती है तो सरकार के साथ वार्ता कर निराकरण करवाने की कोशिश की जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद मनोज मुद्गल, मुस्लिम परिषद संस्थान के अध्यक्ष यूनुस चौपदार,प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव रोशन लाल शर्मा, पत्रकार प्रदीप शेखावत, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र प्रधान सहित कई पत्रकार साथी मौजूद रहे।
