Headlines

ग्रेटर महापौर व पार्षदों के निलंबन के खिलाफ बीजेपी सड़को पर

जयपुर: आयुक्त से कथित हाथापाई मामले में जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर और तीन BJP पार्षदों के निलंबन के मुद्दे पर सियासी विवाद हो गया है। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने पार्टी की मेयर और तीन पार्षदों के निलंबन के खिलाफ सभी शहरों में मंडल स्तर पर विरोध-प्रदर्शन की घोषणा की है।

भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, महामंत्री कृष्णमोहन शर्मा व सरदार कुलवंत सिंह टीम सभी वार्डो में प्रदर्शन कि तैयारी में दिनभर जुटी रही। वार्डो में प्रदर्शन का जिम्मा वार्ड पार्षदों और मंडल इकाइयों ने संभाल रखा था। जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर वार्ड 50 के पार्षद पवन शर्मा नटराज अगुवाई कर रहे थे।

मेयर और पार्षदों के निलंबन के खिलाफ भाजपा के सभी खेमों के नेता एकजुट हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक अशोक लाहोटी सहित कई नेताओं ने मेयर-पार्षदों के निलंबन को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। राजधानी के वार्डों में बीजेपी ने आज विरोध प्रदर्शन किए। मेयर सौम्या गुर्जर ने जयपुर ग्रेटर नगर निगम के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

bjp1

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा- जयपुर ग्रेटर में कांग्रेस को हार का इतना मलाल था कि शुरू से ही षड़यंत्र रच रही थी। सरकार कभी बजट के मामले में तो कभी कमेटियों के मामले में भेदभाव कर रही थी। निलंबन की कार्यवाही तानाशाहीपूर्ण है, गहलोत सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है।

कटारिया ने ट्वीट कर कहा कि गहलोत सरकार सत्ता के नशे में दिख रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *