Headlines

REET परीक्षा 20 जून को नहीं होगी, नई तिथि आएगी

अजमेर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 20 जून को नहीं होना तय है क्योंकि बोर्ड ने अभी तक EWS के लिए पुनः नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। EWS वालों को आयु सीमा में जो सरकार ने छूट दी थी उसकी प्रक्रिया अभी तक बाकी है। बोर्ड ने EWS के अभ्यर्थियों की आयु सीमा को लेकर जो फाइल सरकार को भेजी हुई है वो अभी तक सरकार के पास अटकी पड़ी है। इस मामले में सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद ही बोर्ड रीट परीक्षा को लेकर EWS अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका देगा। उसी के बाद रीट परीक्षा की नई तिथि आ पायेगी।

REET के लिए प्रदेशभर से रिकॉर्ड 16.40 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन मिले हैं। लेवल-वन और टू, यानी दोनों में 9 लाख 13 हजार 183 अभ्यर्थी ने आवेदन किया है। सिर्फ लेवल-वन में 3 लाख 63 हजार 317 और लेवल-टू में 3 लाख 63 हजार 819 अभ्यर्थी ने आवेदन किया है। रीट परीक्षार्थी अपनी तैयारी को फ़िलहाल जारी रखे।

इसके बाद तिथि को लेकर कोई निर्णय नहीं

प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) सामान्य वर्ग के छात्रों को उम्र सीमा में अन्य वर्गों की तरह आरक्षण किया। इसमें पुरुषों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल जबकि महिला अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट दी। साथ ही, परीक्षा शुल्क में भी रियायत का प्रावधान किया। सरकार के निर्णय के बाद कार्मिक विभाग ने भर्ती एजेंसियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इसके बाद राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा तिथि 25 अप्रैल को स्थगित कर 20 जून कर दी थी। कोरोना की दूसरी लहर के कारण कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हो पाए।

इनका कहना है

राज्य सरकार से EWS अभ्यर्थियों को आयु सीमा में दी जाने वाली छूट की स्वीकृति जैसे ही प्राप्त होगी, उन अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जायेगा। उसके बाद में ही नई तिथि में रीट की परीक्षा सम्भव है। कोरोना की दूसरी लहर के कारण भी देरी हुई है इस कारण 20 जून को परीक्षा कराया जाना संभव नहीं है।

– प्रोफ़ेसर डीपी जारोली, अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *