Headlines

टाइम्स की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत मोस्ट डिजायरेबल मैन, महिलाओं की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती टॉप पर

मुंबई : द टाइम्स ने 2020 के 50 मोस्ट डिजायरेबल मैन और वीमेन की लिस्ट जारी की है। पुरुषों की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत तो महिलाओं की सूची में रिया चक्रवर्ती पहले पायदान पर हैं। लिस्ट में अलग-अलग फील्ड से ताल्लुक रखने वाले 40 साल से कम उम्र के उन पुरुष और महिलाओं को शामिल किया गया था, जिन्होंने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा है। यह लिस्ट ऑनलाइन पोल के जरिए मिले वोटों के आधार पर बनाई गई है।

सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं रिया चक्रवर्ती

पिछले एक साल में रिया चक्रवर्ती सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। हालांकि, वे जिस कारण से चर्चा में रही, उसके बारे में उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन पर उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप लगे। यहां तक कि सुशांत के चाहने वालों ने तो उन्हें कातिल तक बता दिया था। बाद में जब इस मामले में ड्रग्स एंगल सामने आया तो उन्हें एक महीने तक जेल में रहना पड़ा था। हालांकि, ज्यादातर मौकों पर रिया ने चुप रहना ही उचित समझा।

महिलाओं की टॉप 10 लिस्ट में ये नाम शामिल
  • रिया चक्रवर्ती
  • एडलिन कैस्टेलिनो (मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की थर्ड रनरअप)
  • दिशा पाटनी
  • कियारा आडवाणी
  • दीपिका पादुकोण
  • कटरीना कैफ
  • जैकलीन फर्नांडीज
  • अनुप्रिया गोयंका
  • रुही सिंह
  • अवरिति चौधरी
मौत के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं सुशांत

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। इसके बाद से लगातार वे चर्चा में बने हुए हैं। CBI, NCB और ED उनकी मौत से जुड़े अलग-अलग एंगल्स पर जांच कर रही हैं। सुशांत के फैन्स सोशल मीडिया के जरिए लगातार उनके लिए न्याय का अभियान चला रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से जुड़े ट्रेंड आए-दिन देखे जा सकते हैं। इसी के चलते वे 50 मोस्ट डिजायरेबल मैन की सूची में टॉप पर रहे।

पुरुषों की टॉप 10 लिस्ट में ये नाम शामिल
  • सुशांत सिंह राजपूत
  • विजय देवरकोंडा
  • आदित्य रॉय कपूर
  • विक्की कौशल
  • दलकीर सलमान
  • विराट कोहली
  • टाइगर श्रॉफ
  • रणवीर सिंह
  • गुरफतेह सिंह पीरजादा
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *