Headlines

RAS-2018 : 21 जून से फिर शुरू होंगे इंटरव्यू

RAS-2018

अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (टीएसपी-नॉन टीएसपी) (कार्मिक क-4/2 विभाग) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2018 के (RAS-2018) शेष अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 21 जून से शुरू किए जाएंगे। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियाें को 72 घंटे पूर्व की कोरोना जांच रिपोर्ट लेकर आना होगा। आयोग ने शुक्रवार को इंटरव्यू की तिथि जारी कर दी।

21 जून से 13 जुलाई तक होंगे इंटरव्यू

आयोग के सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि RAS परीक्षा, 2018 के पदों के लिए शेष अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 21 जून से 13 जुलाई 2021 तक होंगे। कोरोना महामारी के मद्देनजर साक्षात्कार कार्यक्रम में सभी तरह की सावधानी बरती जा रही है। हर हाल में अभ्यर्थियों को 72 घंटे पहले की कोविड टेस्ट रिपोर्ट लेकर आना है।

19 अप्रैल को कर दिए थे स्थगित

आयोग ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए RAS 2018 के 3 से 7 मई तक के इंटरव्यू स्थगित कर दिए थे। ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी बीमारी की वजह से RAS के इंटरव्यू स्थगित किए गए। इससे पूर्व आयोग द्वारा 19 से 30 अप्रैल तक के इंटरव्यू 16 अप्रैल को ही स्थगित कर दिए गए थे। RAS 2018 के इंटरव्यू 22 मार्च से शुरू हुए थे। पहले चरण में 300 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 26 मार्च तक आयोजित किए गए। दूसरे चरण में 7 मई तक कुल 1709 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पूरे होने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *