Headlines

weekend curfew : मंगलवार सुबह 5 बजे तक सख्त लॉकडाउन

jaipur lockdown

जयपुर : प्रदेश भर में शुक्रवार से वीकेंड कर्फ्यू (weekend curfew) शुरू हो गया है। राजधानी जयपुर से लेकर हर जिले में अब मंगलवार सुबह 5 बजे तक जरूरी चीजों को छोड़ सब कुछ बंद रहेगा। अब तीन दिन तक सभी बाजार बंद रहेंगे। weekend curfew के दौरान पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर्स, दूध डेयरी की दुकानों, फल सब्जी की दुकानें, फल सब्जी के ठेलों को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। अब मंगलवार को सुबह 6 बजे से ही बाजार खुलेंगे। ठेलों पर फल सब्जी से लेकर हर तरह का सामान बेचने की अनुमति होगी, लेकिन वक्त सुबह 6 से 11 का ही रहेगा। चाट पकौड़ी के ठेलों को भी छूट रहेगी।

प्रदेश में हाल ही मोडिफाइड लॉकडाउन लागू किया है। इसमें सप्ताह में चार दिन मंगलवार से शुक्रवार तक सुबह 6 से 11 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी है। तीन दिन तक वीकेंड कर्फ्यू आगे भी जारी रहेगा। गृह विभाग की गाइडलाइन के अनुसार जब तक एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार से कम नहीं हो जाती तब तक वीकेंड कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है।

8 जून के बाद प्रदेश भर में आवागमन शुरू होगा

मंगलवार से प्रदेश भर में बाजार खुलने के साथ एक जिले से दूसरे जिले में निजी वाहनों से आने जाने पर रोक हट जाएगी। एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन शुरू करने पर गृह विभाग अलग से आदेश जारी करेगा। गाइडलाइन में गृह विभाग ने लिखा है कि संक्रमण में कमी आने के बाद 8 जून के बाद एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन किया जा सकेगा। प्रदेश में 10 मई से एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन पर रोक लगी हुई है।

10 जून के बाद निजी और रोडवेज की बसें शुरू होंगी

प्रदेश में 10 जून के बाद निजी और रोडवेज की बसें शुरू होंगी। करीब एक महीने बाद प्रदेश में पब्लिक ट्रांसंपोर्टेशन शुरू होगा। 10 मई से ही रोडवेज की बसें बंद हैं। निजी बसें मई के पहले सप्ताह में ही बंद हो गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *