Headlines

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस

उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शैक्षणिक इकाई विद्या भारती के तत्वावधान में पूरे देश भर में संचालित विद्यालयों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष वृक्षारोपण अभियान का श्रीगणेश किया जाएगा। विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद चित्तौड़ प्रांत के संयोजक डॉ. विक्रम मेनारिया ने बताया कि इसके अंतर्गत वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पर्यावरण की विशेष महत्ता को देखते हुए ऐसे पौधे जो सर्वाधिक मात्रा में ऑक्सीजन देने के साथ ही जिनका औषधीय महत्त्व भी हो ऐसे पौधों का चयन वृक्षारोपण के लिए किया गया है।

विश्व पर्यावरण दिवस

कार्यक्रम में विशेष रूप से चयनित पांच प्रकार के वृक्ष जिसमें पीपल, वटवृक्ष, अशोक, बिल्व एवं आंवला होंगे। कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए हिरण मगरी स्थित विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डॉ. मेनारिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिलेभर से पूर्व विद्यार्थी ऑनलाइन जुड़ेंगे।

प्रधानाचार्य कमलेंद्र सिंह ने बताया कि इसके पश्चात पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री गोविंद कुमार, सह मंत्री भंवर लाल शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *