Headlines

जयपुर को छोड़ सब जगह कोरोना के मामले घटे

rajasthan coronovirus latest updates

जयपुर। राजस्थान में कोरोना का ग्राफ यूं तो काफी नीचे आ गया है पर जयपुर में थोड़े से केस पिछले दो दिनों के मुकाबले ज्यादा है। यह कही सरकार की ओर से दी गई छूट के कारण लोगों की लापरवाही तो नहीं है। पूरे प्रदेश में 1258 कोरोना संक्रमित के मामलों में से जयपुर के 340 शामिल है।

इस बीच आज मौत का आंकड़ा भी 44 पर आ गया तथा रिकवर की संख्या 6456 रहने से राज्य में एक्टिव केसों की संख्या भी 27408 रह गई है। प्रदेश के जिन दो जिलों में जयपुर के बाद कोरोना मरीज आए उनमें हनुमानगढ़ में 101 तथा अलवर में 100 केस आये। जोधपुर में 85 व उदयपुर में 47 केस ही आए, जबकि पहले ये दोनों जिले जयपुर के बाद हॉट पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *