जयपुर। कांग्रेस राज्यों को वेक्सीनेसन निःशुल्क उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर कल 4 जून को जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपेंगी। इस बारे राजस्थान पीसीसी की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष, जिले के सांसद प्रत्याशी, विधायक व प्रत्याशी, संगठन प्रभारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। ज्ञापन प्रस्तुत करने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री इस संबंध में प्रेस वार्ता संबोधित करेंगे।
ज्ञापन प्रस्तुत करने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री इस संबंध में प्रेस वार्ता संबोधित करेंगे।
नि:शुल्क वैक्सीन जन-जन का अधिकार है।
कोरोना महामारी से लड़ाई में टीकाकरण ही “रक्षा कवच” है। संकट में केंद्र का कर्तव्य है कि हर नागरिक को जल्द से जल्द नि:शुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराए।
(2/2)— Rajasthan PCC (@INCRajasthan) June 3, 2021
ज्ञापन प्रस्तुत करने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री इस संबंध में प्रेस वार्ता संबोधित करेंगे। आपको बता दे कि जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने के मुद्दे पर नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल सहमत नहीं थे। इसी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की धारीवाल से टकराहट हुई थी बावजूद इसके आज डोटासरा ने ये कार्यक्रम जारी कर दिया। देखना अब ये है कि धारीवाल जयपुर के प्रभारी मंत्री हैं वे कल ज्ञापन दे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे या नहीं।
ये भी पढ़े : मंत्रिमण्डल बैठक में धारीवाल-डोटासरा भिड़े, एक दूसरे को देख लेने तक की धमकी दे डाली
