Headlines

भाजपा ने जनाजे में उमड़ी भीड़ को लेकर गहलोत सरकार को घेरा

BJP surrounded the Gehlot government over the crowd gathered in the funeral

जयपुर। भाजपा ने राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में कोरोनाकाल में एक जनाजे में उमड़ी भीड़ को लेकर सरकार पर सवाल उठाए है और कहा कि जयपुर की घटना भी सरकार के तुष्टिकरण का बड़ा प्रमाण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, कोरोना एडवाइजरी की अशोक गहलोत की सरकार व उनकी पार्टी के नुमाइंदों ने सबसे ज्यादा धज्जियां उड़ाई हैं।

डॉ. पूनियां ने कहा कि, जयपुर की सड़कों पर जनाजे में हजारों लोगों के हुजूम का जो दृश्य दिखा, वो पहला मसला नहीं था, इससे पहले कांग्रेस के जिम्मेदार लोगों में से एक मंत्री के पिताजी के जनाजे में इसी तरह से लोग इकट्ठे हुये, कल जो जयपुर में हुआ, ऐसी अनकों घटनायें कांग्रेस के लोगों की उपस्थित में हुई हैं, बहुत बार देखा कि इनके जिम्मेदार लोग बिना मास्क के शादियों में शिरकत करते हैं और इस वजह से संक्रमण भी बड़ी तादात में फैला, जिसको गहलोत सरकार रोकने में विफल रही।

Read More: जनाजे में हजारों लोग, कानून की सरेआम उड़ी धज्जियां

डॉ. पूनियां का कहना है कि, बसेडी में पूर्व विधायक सुखराम कोली ने सुंदरकाण्ड का पाठ अपने घर पर किया तो उन्हें गिरफ्तार किया गया और दूसरी तरफ मंत्री सालेह मोहम्मद के पिताजी के जनाजे में लोगों की भीड़ थी, लेकिन उन पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। एफआईआर करके लीपापोती करने की कोशिश हुई। गहलोत सरकार में ईमान होता तो शायद ये नहीं होता।

कटारिया ने भी इसे तुष्टिकरण करार देते हुए सरकार को घेरा

प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने भी इसे तुष्टिकरण करार देते हुए कहा कि जैन मुनि के अंतिम दर्शनों के लिए गांव में पहुंचे लोगों पर डंडे बरसाने पूरी फोर्स भेज दी जाती है और जयपुर में सरकार की नाक के नीचे पुलिस संरक्षण में हजारों लोग एकत्रित हो जाते है। जनप्रतिनिधि तक इसमें शामिल थे। सरकारी कानून की धज्जियां उड़ाने का जिम्मेदार कोई तो होगा।

कर्नल राज्यवर्धन ने भी विरोध जताया

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जयपुर ग्रामीण से सांसद कर्नल राज्यवर्धन ने समाजसेवी हाजी रफअत अहमद के जनाजे में हजार लोगो के एकत्र होने को कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति बताते हुए कहा कि इस समय किसी का भी देहांत हो बहुत दुःख की बात है। हम अपनी संवेदना प्रकट करते है, लेकिन ये जो तुष्टिकरण की राजनीति है जहां अलग-अलग समुदाय के लिए अलग-अलग कानून है, ये बिल्कुल गलत है और हम इसका विरोध करते है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ये कांग्रेस की राजनीति रही है कि जहां-जहां इनकी सरकार होती है वहां ये तुष्टिकरण की राजनीति करते है। इसका एक खुला सबूत है जो राजस्थान में कल हुआ। कर्नल ने कहा कि कोविड़ खत्म नहीं हुआ है और कोविड़ समुदाय और धर्म देखकर नहीं संक्रमण रोकता या फैलाता। ऐसे हालात के अन्दर जो कानून एक लागू हुआ है, वह सभी के लिए होना चाहिए और यह तुष्टिकरण की हम बिल्कुल खिलाफत करते है।

Read More: RRVPNL Recruitment 2021 की सीधी भर्ती परीक्षा में EWS अभ्यर्थियों को मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *