Headlines

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा अभी होगी या नहीं, फैसला कल

Whether the examination of the Board of Secondary Education will be held now or not, decision tomorrow impact voice news

जयपुर: प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के साथ ही एक बार फिर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) की 10 वीं- 12 वीं की परीक्षा करवाने के संकेत दे दिए हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यूनिवर्सिटी परीक्षा को लेकर भी कल फैसला हो सकता है।

लाखों स्टूडेंट्स को परीक्षा का इंतजार

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दसवीं के 12.14 लाख और बारहवीं के 8.82 लाख विद्यार्थी परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना के चलते मई में होने वाली इन दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद लगातार बोर्ड परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति दिखाई दे रही थी, लेकिन एक बार फिर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने संकेत दे दिए है कि प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं होगी, हालांकि स्कूल कब खुलेंगे फिलहाल इस पर कोई विचार सामने नहीं आया है।

Read More: RRVPNL Recruitment 2021 की सीधी भर्ती परीक्षा में EWS अभ्यर्थियों को मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *