Headlines

MP : 1 जून से धीरे-धीरे होगा अनलॉक, ब्लैक फंगस महामारी घोषित

shivraj singh 1

भोपालः मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अब एक जून से राज्य को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका एलान किया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना काबू में आ रहा है और अब एक जून से प्रदेश को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। राज्य को एक जून से चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य मे पॉजिटिविटी रेट घटकर 5 फीसदी से कम हो गई है। 10 मई को जो पॉजिटीविटी रेट 15.79 फीसदी थी उसमें खासी कमी देखने को मिली है। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रही है। सीएम ने कहा कि रिकवरी रेट लगातार बढ़ रही है और 90 फीसदी से ज्यादा हो गई है। उन्होंने के कहा कि हालात पूरी तरह से काबू में हैं। सीएम अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और जल्द ही अनलॉक का प्लान जनता के सामने रखा जा सकता है।

ब्लैक फंगस महामारी घोषित, जारी की गाइडलाइंस

देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते ब्लैक फंगस के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश में भी इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया गया है। ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के साथ ही इसको लेकर राज्य के सभी निजी और सरकारी अस्पतालों के लिए गाइडलाइन लागू कर दी गयी है। साथ ही इसके इलाज के लिए आवश्यक दवाइयों की आपूर्ति केंद्र और राज्य स्तर से सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश में अभी पांच मेडिकल कॉलेजों में इसका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *