Headlines

महाराजा कॉलेज ने लॉकडाउन में छात्रो को दिया प्रतिभा निखारने का अवसर

baner1 1

जयपुर: महाराजा कॉलेज में जैव विविधता संरक्षण की थीम पर 4 प्रतियोगिताओं (वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर और पावर पॉइंट प्रजेंटेशन) का ऑनलाइन आयोजन करवाया जिसका परिणाम 22 मई (जैव विविधता दिवस) को वेबिनार आयोजन के माध्यम से दिया गया। वेबिनार की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस.के गुप्ता ने की एवं वर्तमान स्थिति में पेड़ो एवं ऑक्सिजन की महत्वता के बारे में अवगत करवाया।

वेबिनार में राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव जैन मुख्य अतिथि रहे , और उन्होंने छात्रों को पर्यावरण बचाने के लिए आगे आने के लिए अपील की। वेबिनार के सयोजक उप प्राचार्य डॉ. ऋषिकेश मीणा ने कुलपति, प्राचार्य, सह सयोजक , मुख्य वक्ता, अन्य प्रोफेसर एवं छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कोरोना के हालातो को देखकर छात्रों को जैव विविधता की ओर आकर्षित करवाया। वेबिनार में (पद्म श्री सम्मानित ) डॉ सुंडा वर्मा एवं डॉ. सोमना दत्ता जी मुख्य वक्ता रहे और उन्होंने विविधता के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

WhatsApp Image 2021 05 22 at 12.15.45 PM 1

इस वर्चुअल प्रोग्राम में दिल्ली, हिमाचल, कर्नाटक आदि राज्यों के छात्रों ने एवं 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ एस.एन. डोलिया, डॉ रामावतार शर्मा, डॉ सतपाल सिंह भड़सरा एवं डॉ देवेंद्र महावार सह सयोजक एवं रेक्टर डॉ प्रियदर्शी मीना जी रहे और प्रोग्राम को सफल बनाया। अंत में उप प्राचार्य डॉ सतपाल सिंह भड़सरा ने वोट ऑफ थैंक्स देकर प्रोग्राम का समापन किया। महाविद्यालय के स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर रजत, मोहित, अभिषेक सोनी, दानाराम ,यश शर्मा , अक्षत अमन, जयकिशन, विनायक, विपुल एवं आशीष ने मिलकर प्रोग्राम को सुचारू रूप से सफल बनाया।

Read More : फरिश्ता बने सोनू सूद, ब्लैक फंगस इलाज के लिए जोधपुर भेजे 10 इंजेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *