Headlines

Chaksu: चाकसू विधायक सोलंकी ने किया कोविड सेंटर का उद्घाटन

चाकसू में विधायक सोलंकी

चाकसू। अदृश्य व साइलेंट किलर कोरोना वायरस ने सालभर पहले मार्च माह में जैसे ही उपखंड क्षेत्र दस्तक दी तो महामारी के बड़े खतरे की आहट को भांपते हुए चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने बिना किसी देर किए तुरंत मदद को हाथ बढ़ा दिए। उन्होंने विधायक कोष के बजाय सबसे पहले आमजन के सहयोग से ही लाखों रुपए की खाद्य सामग्री खरीदी और गरीब परिवारों में गाडी भेजकर घर-घर वितरित भी करवाए।

खास यह है कि राहत सामग्री वितरण में पारदर्शिता के लिए सबसे पहले खुद विधायक सोलंकी ने गांवों व कस्बे का दौरा किया और जरूरतमंद,गरीब व मजदूर परिवारों का चिह्नीकरण किया और विश्वसनीय युवाओं की टीम से मॉनिटरिंग भी करवाई। ताकि, क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

624b5c92 8b09 473a 8e3e a1448450ac11

पेश की मिसाल

वहीं इस साल दूसरी कोविड-19 की घातक लहर में भी आमजन को बचाने व बेहतर चिकित्सा उपचार व्यवस्था के लिए विधायक कोष से अब तक कुल 3 करोड़ से अधिक की राशि टीकाकरण व अन्य कार्य हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दे चुके हैं। पहली बार चाकसू से विधायक बने वेदप्रकाश सोलंकी की बतौर कोरोना कर्मवीर की भूमिका निश्चित रूप से दूसरे जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों के लिए प्रेरणास्पद मिसाल भी है।

5d025a74 b27e 4c13 890e e6ec51103ad2

संकटमोचक सोलंकी

इस संकटकाल में मददगार पहल की नजीर के लिए आमजन उन्हें दिल से सेल्यूट कर रहा है। दरअसल, राजनेताओं के प्रति “मुफ्त का चंदन,घिस मेरे नंदन’’ वाली छवि आमजन के जहन में तैरती है।

मगर, कोरोना संकटकाल में चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने संकटमोचक के रूप में आमजन की पीड़ा निवारण करने का प्रयास किया। लॉकडाउन में जब नेता,अधिकारी व लोग सब होम आइसोलेशन में थे, तब इन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर गांवों में जनसुनवाई की और मौके पर ही निराकरण भी कराया।

488b2b0f 7392 4d10 bf2e b1dd59e01441

निर्धनों को पहुंचाया राशन

लिहाजा, मार्च 2020 में चाकसू ब्लॉक की तमाम ग्राम पंचायतों के, बेघर व गाडिया लुहारों के और शहर के तमाम वार्डों के गरीब परिवारों में जरूरत के हिसाब से जनता रसोई के माध्यम से खाने के पैकेट पहुंचाए और अत्यंत निर्धन परिवारों को सूखी रसद सामग्री की किट भी मुहैया करवाये। हाल ही, कोटखावदा हॉस्पिटल का निरीक्षण, कर उक्त अस्पताल को कोविड सेंटर बनाया गया है।

सांवरियां अस्पताल को बनाया कोविड सेंटर 

वही आमजन व मरीजों की पीड़ा को समझते हुए सांवरिया नर्सिंग होम निजी अस्पताल के निदेशक से बात करते हुए उक्त अस्पताल को कोरोना मरीजों को के लिए समर्पित करने व कोविड सेंटर बनाने का आग्रह विधायक सोलंकी ने किया जिसके बाद सोमवार को चाकसू की जनता के लिए उक्त सांवरियां अस्पताल में खोले गये निःशुल्क कोविड सेंटर का विधायक द्वारा उद्धघाटन कर मरीजों के लिए शुरू किया गया।

इस निजी अस्पताल में कोरोना मरीजों का एकदम निःशुल्क इलाज किया जाएगा। वही विधायक सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया की इस निजी सांवरिया अस्पताल के कोविड सेंटर में पूर्ण सुविधाओं सहित 30 बेड की व्यवस्था है जिन्हें जरूरत पड़ने पर बढ़ाकर 50 तक करने की हमारी तैयारी है। अब उपखंड क्षेत्र में आने वाले कोरोना मरीजों को इलाज के लिए कही जाने की जरूरत नही होगी ,उनका पूर्ण इलाज निःशुल्क रूप से चाकसू में ही किया जाएगा।

भामाशाह भी आए आगे

इस निजी अस्पताल के कोविड सेंटर में सहयोग हेतु भामाशाह भी आगे आ रहे हैं। इसी के तहत राजस्थान फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष डॉ ईश मुंजाल ने कोविड सेंटर के लिये 1 ऑक्सिजन कॉन्सेन्टरेटर, व ठेकेदार यूनियन चाकसू के अध्यक्ष राजेश खटाणा जिन्होंने 2 एयरकंडीशनर, एंव अभिषेक साँवरिया जिन्होंने 12 टेबल व छत के पंखों का सहयोग किया है।

वही विधायक सोलंकी ने सहयोग करने वाले भामाशाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि में धन्यवाद देना चाहूंगा उन भामाशाहों का जिन्होंने इस मुसीबत की घड़ी में आगे आकर सहयोग किया है। असल मे असली जनसेवक ये भामाशाह ही होते हैं। इस मौके पर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा, पालिका ईओ जितेंद्र कुमार मीणा, रजत सांवरिया नरेंद्र पुनिया आदि मौजूद थे।

Must Read: चाकसू विधायक सोलंकी ने उठाया कोरोना को हराने का बीड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *